मां पर इतने सुंदर सुंदर बोल...एकसाथ...

 गिनती नही आती मेरी माँ को यारों,
मैं एक रोटी मांगता हूँ वो हमेशा दो ही लेकर आती है.☺
========================
स्वर्ग का प्रत्येक क्षण साक्षात्कार किया था
गोद मे उठाकर जब माँ ने प्यार किया था
========================
 सब कह रहें हैं
              आज माँ का दिन है
वो कौन सा दिन है..
              जो मां के बिन है
========================
 सन्नाटा छा गया बटवारे के किस्से में..

जब माँ ने पूछा मैं हूँ किसके हिस्से में.....!!!
========================
.... घर की इस बार

गहन तलाशी लूंगा!

पता नहीं ग़म छुपाकर

हमारे मां बाप कहां रखते थे...?😔
========================
 एक अच्छी माँ हर किसी
के पास होती है लेकिन...

एक अच्छी संतान हर
माँ के पास नहीं होती...
========================
 माँ से छोटा कोई शब्द हो तो बताओ

उससे बडा भी कोई हो तो भी बताना.....
========================
 मंजिल दूर और सफ़र बहुत है .
छोटी सी जिन्दगी की फिकर बहुत है .
मार डालती ये दुनिया कब की हमे .
लेकिन "माँ" की दुआओं में असर बहुत है .🙂
========================
माँ को देख,
मुस्कुरा😊 लिया करो..

क्या पता भाग्य में
तीरथ लिखा ही ना हो
========================
 ​मौत के लिए बहुत रास्ते हैं ​पर....
  जन्म लेने के लिए ​केवल
           माँ​​ ✍.
========================
 माँ के लिए क्या लिखूँ ? माँ ने खुद मुझे लिखा है ✍🙏 😘
========================
 दवा असर ना करें तो
 नजर उतारती है

 माँ है श्रीमान्...
 वो कहाँ हार मानती है।

Comments